फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में साहिल क्लब विजयी

विज्ञापन
बिस्कोहर के परशुराम नगर वार्ड में विजेता टीम के कप्तान कासिम को ट्राफी देते शाहिद अजीज, प्रभात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। परशुराम नगर वार्ड में चल रहा नाइट अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार रात को साहिल क्रिकेट क्लब बिस्कोहर और चरखागंज के बीच खेला गया। इसमें साहिल क्लब टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
आयोजक टीम के मोहम्मद कैफ ने बताया कि फाइनल मुकाबला 10 ओवर का खेला गया। बुधवार रात हुए फाइनल मुकाबले में चरखागंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 8.2 ओवर में 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद साहिल क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरे। ओपनर बल्लेबाज परवेज और इनामुल्लाह ने शानदार पारी खेलते हुए 8.3 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुख्य अतिथि सभासद शाहिद अजीज, प्रभात जायसवाल व अताउल्लाह राइनी ने विजेता टीम के कप्तान कासिम सिद्दीकी को ट्रॉफी के साथ 11 हजार का पुरस्कार दिया। साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

उप विजेता टीम के कप्तान कलाम राइनी को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने पर साहिल क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी रहमान को मैन ऑफ द मैच व इनामुल्लाह को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान मो. शहबाज, मो. कैफ, इमरान, इरफान हाशमी, आरिफ शाह, नूर आलम, विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें