फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आठ घंटा देर से आई इंटरसिटी, बस और प्राइवेट वाहन से लखनऊ गए यात्री

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर ट्रेन देर से आने पर चढ़ने के लिए धक्का मुक्ति करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
-बुधवार काे चार ट्रेनें तीन घंटा से आठ घंटा देर से हुईं संचालित, परेशान हुए यात्री
विज्ञापन

-ब्लॉकिंग कार्य होने से देरी से पहुंंच रहीं ट्रेनें, जल्द समय सामान्य होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन से होकर गोरखपुर से बढ़नी, लखनऊ की तरफ जाने वाली चार ट्रेनें लगभग तीन से आठ घंटा की देर से संचालित हुईं। इससे सुबह में लखनऊ जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस व प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इससे इलाज करवाने या अन्य जरूरी काम से जाने वाले यात्रियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
रेलवे स्टेशन से सुबह 05:11 बजे जानी वाली इंटरसिटी दाेपहर 01:12 बजे आई। पूरे आठ घंटा देर से ट्रेन आने पर सुबह में ट्रेन से यात्रा करने आने वाले यात्रियों को बस, प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जबकि लखनऊ में दवा करवाने व दफ्तर के कार्य से जाने वाले यात्री मायूस होकर लौट गए। यही हाल अन्य ट्रेनों का भी रहा। जो यात्रियों को पूरे दिन परेशानी देता रही। सुबह 06:18 बजे बढ़नी तक जाने वाली ट्रेन शोहरतगढ़ से सुबह 09:37 बजे संचालित हुई। वहीं बढ़नी स्पेशल ट्रेन सुबह सात बजे के स्थान पर सुबह 11:00 बजे तक आई।
विज्ञापन

गाेरखुपर से बढ़नी तक संचालित होने वाली ट्रेन सुबह 11:00 बजे के बजाए दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब आई। वहीं सिद्धार्थनगर से गोरखपुर तक जाने वाली ट्रेनों का भी यहीं हाल रहा।

बोले यात्री
लखनऊ मेदांता अस्पताल से इलाज चल रहा है। रुटीन जांच पर हर माह जाना पड़ता है। इसके लिए पहले से ही नंबर भी लगाना पड़ता है, लेकिन बुधवार को इंटरसिटी के लेट होने से वापस जाना पड़ा है। डॉक्टर से इलाज के लिए दोबारा समय लेना पड़ेगा।
-नितीश, यात्री

लखनऊ स्थित लोहिया अस्पताल में इलाज चलता है, जिससे जांच करवाने के लिए समय-समय पर जाना पड़ता है, लेकिन बुधवार को कई ट्रेन के देर होने से रोडवेज बस यात्रा करना पड़ा है। जबकि ट्रेल का भी टिकट लिए थे।
विज्ञापन

-मुकेश, यात्री

ब्लॉकिंग कार्य होने से एक ही पटरी से कई ट्रेन को गुजारा जा रहा है। इससे आगे-पीछे होने पर ट्रेन अपने निर्धारित समय से देर से संचालित हो रही है। जल्द ही कार्य पूरा हाेने से ट्रेन निर्धारित समय से संचालित होंगी।
-महेश गुप्ता, पीआरओ, लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें