सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज कॉलेज में पिछले तीन वर्षों से कार्यरत चार बाबुओं का बुधवार को पटल परिवर्तन करके दूसरे पटल पर तैनात किया गया, जबकि मेडिकल कॉलेज में नियमानुसार तीन वर्ष पूर्ण हो गया है। ।
इस क्रम में मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सहायक अरविंद सिंह को जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज से जिला चिकित्सालय यूपीएसएसीएस में भेज दिया गया। घनश्याम मद्धेशिया वरिष्ठ सहायक को मेडिकल काॅलेज से जिला चिकित्सालय से एनएच विभाग में भेज दिया गया। अनुप कुमार श्रीवास्त्व वरिष्ठ सहायक जिला चिकित्सालय एनएचएम से जिला चिकित्सालय डॉक डिस्पैच भेज दिया गया। जबकि मांधाता कुमार मिश्र को जिला चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय लेखा अनुभाग भेजा गया। प्राचार्य राजेश मोहन ने बताया कि तीन वर्ष पूर्ण होने पर सभी बाबुओं का पटल परिवर्तन किया गया है। संवाद