सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लाॅक के टिकरिया चौराहे पर मंगलवार रात कोड़रा ग्रांट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन एक का सेमी फाइनल मैच अक्सा ज्वैलर्स टिकरिया व बरगदवा के टीम के बीच खेला गया। अक्सा ज्वैलर्स ने रोमांचक मुकाबले में 65 रनों से बरगदवा की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली।
अक्सा टिकरिया टीम के कप्तान तौसीफ ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनका निर्णय सही साबित हुआ अक्सा ज्वैलर्स की टीम ने आठ ओवर में चार विकेट गंवाकर 127 रन बनाया। इसमें सर्वाधिक रन क्यूम ने 17 बाल खेलकर 41 रन बनाया। जमाल ने 12 बाल पर 34 रन व शहरयार ने 18 बाल पर 35 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टिकरिया की ओर से रजत शुक्ला ने दो ओवर में 13 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिया। जो जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरगदवा की टीम ने सात ओवर में छह विकेट गंवाकर मात्र 62 रनों पर ही सिमट गयी।
बरगदवा टीम की ओर से सर्वाधिक रन अंग्रेज ने बनाया। अंग्रेज ने 21 बाल खेलकर 46 रनों का योगदान दिया। मैच के आयोजक ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इनाम देकर उत्साहवर्धन किया। कमेंट्री पंकज कुमार, सोनू व अब्दुल रसीद ने किया।