भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी स्थित भरतेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में तीन दिसंबर से आयोजित होने वाली सनातन उद्घोष श्रीराम कथा की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कथा आयोजन के लिए बनाए गए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को सपरिवार कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।