फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया

Thu, 27 Nov 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर नगर के फूलपुर राजा मेें श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आयोजित कार्यक्रम का मंचन करते कलाकार
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर के फूलपुर राजा में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञानयज्ञ में बुधवार रात कथा व्यास आचार्य रामजस ने श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान बीच-बीच में झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और पंडाल जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा। कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत कथा की गणेश वंदना से शुभारंभ कराया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन करते हुए कथावाचक ने कहा कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। इस दाैरान गोपी उद्धव संवाद, श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान सुधीर त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, कल्लू पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें