फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ

Mon, 26 Oct 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर ग्राम पंचायत जुड़वनिया में दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली गई कलश यात्
विज्ञापन
- कलश यात्रा निकाल राप्ती तट पर किया गंगा पूजन, दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा पर श्रीराम कथा का होगा आयोजन
विज्ञापन

भनवापुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के जुड़वनिया गांव में दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गांव की महिलाओं, युवतियों और पुरुषों ने भाग लिया। जयकारों के बीच निकली यात्रा से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा गांव से शुरू होकर चौराहे के रास्ते डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी के तट पर पहुंची। यहां विधि-विधान से गंगा पूजन किया गया। इसके बाद महिलाओं और युवतियों ने राप्ती नदी से कलश में जल भरा। पूजन-अर्चन के बाद यात्रा वापस जुड़वनिया स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि कथावाचक पं. राकेश शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
इस दौरान गुरु प्रसाद वर्मा, राजाराम, राजकुमार, बहादुर वर्मा, आशीष, अमरेश और वेद प्रकाश सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें