बांसी। राष्ट्रीय सेवक संघ शताब्दी वर्ष पर रविवार को बांसी नगर के नरकटहा में मां शीतला माता मंदिर के प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रवि भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज छोटे बड़े का भेदभाव मिटाकर सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। जब हम एकजुट होंगे तो हम अपने समाज को आगे बढ़ा सकते हैं। इससे संस्कृति और परंपराओं को बचाने में मदद करेगी और हमें एक मजबूत समाज बनाने में सक्षम बनाएगी। उन्होंने कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट होकर रहना चाहिए इससे एकता बनी रहती।