शोहरतगढ़। रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर पर स्टाफ की कमी से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बेटिंग टिकट कंफर्म न होने से काउंटर पर टिकट कैंसिल कराने के लिए यात्री बंद खिड़की देकर पर परेशान हो रहे हैं। सुबह-शाम काउंटर के चक्कर लगने पर मजबूर हैं।
आरक्षण काउंटर सुबह आठ बजे खुलता है और रविवार को छोड़कर सायंकाल चार बजे बंद हो जाता है। अगर कोई यात्री सायंकाल के समय अपना रिजर्वेशन टिकट निरस्त कराना चाहता है तो आरक्षण खिड़की बंद रहती है। सबसे अधिक दिक्कत दूर-दराज और नेपाल के यात्रियों को होती है। अपना रिजर्वेशन निरस्त कराने के लिए स्टाफ की कमी का खामियाजा पूरी रात प्लेटफाॅर्म पर रहकर भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के आनंद कसौधन, नीलू रूंगटा, नंदू गौड़, धर्मेंद्र वर्मा आदि ने कहा कि सायंकाल होते ही रेल परिसर में चोर उचक्कों का जमावड़ा लगा रहता है। किसी टीटीई की नियुक्ति न होने से बिना टिकट के अधिकांश लोग प्लेटफाॅर्म पर घूमते रहते हैं। कहा कि ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों से अधिक बिना टिकट वालों की भीड़ रहती है।