फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रत्येक ब्लॉक के पांच-पांच गांवों में बने शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स

Mon, 29 Sep 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ सभागार में विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच ग्राम पंचायतों में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कराकर निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। जहां जमीन चिह्नित हो गई है, वहां काम शुरू कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के चौराहों, तिराहों का सौंदर्यीकरण का कार्य निर्धारित समयांतर्गत पूरा कराएं। एमडीएम शेड का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिन अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसको हैंडओवर कराएं। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि अन्नपूर्णा भवन हैंडओवर लेकर राशन का वितरण शुरू कराएं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर और आंगनबाड़ी भवन के सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई।
जर्जर व मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केंद्र आठ पैरामीटर के आधार पर मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिंग वाॅटर, वॉल पेटिंग, टाइलीकरण, शौचालय पूर्ण होना चाहिए। ओडीएफ मॉडल ग्राम की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिन ग्रामों में अन्नपूर्णा भवन, आरआरसी सेंटर एवं पार्क के लिए भूमि चिह्नित नहीं है, उपजिलाधिकारी के माध्यम से भूमि चयन की कार्रवाई कराएं।
विज्ञापन

राज्य वित्त आयोग/केंद्र वित आयोग की समीक्षा में नियमानुसार व्यय कर लें। सभी खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत की ओर से ओडीएफ मॉडल ग्रामों में सुबह, शाम में सामुदायिक शौचालय, अंत्येष्टि स्थल, आरआरसी सेंटर और मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करें।
इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें