फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधिक कीमत पर खाद की बिक्री हुई तो भुगतेंगे दुकानदार

Sat, 27 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र में उर्वरक की दुकान पर जांच करते डीडी और कृषि अधिकारी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शाेहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के संजय ट्रेडिंग कंपनी एवं ओम बीज भंडार चिल्हिया का शनिवार को उप कृषि निदेशक राजेश कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान पर रेट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद की बिक्री करने की शिकायत मिली तो संबंधित के दुकान के लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वह अपने प्रतिष्ठान पर प्रतिष्ठान का बोर्ड, रेट बोर्ड लगाएं तथा वितरण रजिस्टर में उर्वरक क्रय करने वाले कृषकों का पूर्ण विवरण, आधार संख्या, खतौनी संख्या, रकबा, मोबाइल नंबर और उर्वरक की मात्रा का अंकन करना सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरकों का वितरण नहीं करेंगे।
कम प्रचलित उत्पादों की बिक्री बिल्कुल नहीं करेंगे एवं समस्त विक्रेताओं अपना उर्वरक प्रतिष्ठान बिना किसी पूर्व सूचना के बंद नहीं करेंगे। उक्त निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें