फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ के युवक की दिल्ली में माैत

Mon, 02 Nov 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को काम के दौरान गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मलगवा गांव निवासी बदलू सहानी (41) पुत्र टासी साहनी करीब 15 वर्षों से दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र स्थित विशाल मार्केट में मजदूरी करते थे। परिजन के मुताबिक, शनिवार को काम के दौरान वह अचानक गिर गया, साथ मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सीमा ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दिल्ली में उनका कोई रिश्तेदार नहीं है। जहां उनके पति काम करते थे, वहां के मालिक ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर भेज दिया। सोमवार को शव पहुंचते ही पत्नी सीमा दहाड़ मारकर रोने लगीं। उनकी तीन बेटियां चाहत (13), मानसी (10) और दीपांशी (7) पिता को खोने के गम में बेसुध हो गईं। पत्नी ने पति के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि घटना दिल्ली की है। अधिकारियों के आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें