तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मोहनकोला निवासी अजीत (20) की मुंबई में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव ला रहे हैं। बृहस्पतिवार को बानगंगा नदी के किनारे अंतिम संस्कार होगा। परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मोहनकोला निवासी अजीत (20) पुत्र कल्लू मुम्बई के ठाणे में रोजी-रोटी के लिए रहता था। सोमवार की रात में बाइक से जाते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के चचेरे भाई व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप कुमार पथरकट्ट ने बताया कि मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।