फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शारदीय नवरात्र कल से, मां दुर्गा की होगी पूजा-अर्चना

Sat, 20 Sep 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। शारदीय नवरात्र सोमवार 22 से 2 अक्टूबर तक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और विजय दशमी तक मनाया जाएगा। 22 सितंबर से आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा की पूजा और साधना की जाती है। इसके अलावा देवी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। नवरात्र- दुर्गा पूजा के दौरान डुमरियागंज थाना क्षेत्र में कुल 124 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाएगी। डुमरियागंज रामलीला प्रांगण स्थित शिव मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शास्त्री ने बताया कि देवी दुर्गा जो माता पार्वती का ही स्वरूप हैं उन्हें महाशक्ति के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा हिमालय से पृथ्वी लोक में आती हैं और अपने भक्तों के घरों में नौ दिन के लिए विराजमान होती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना होती है। मां दुर्गा के भक्त इन नौ दिनों में उपवास रखते हुए मां शक्ति की साधना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें