सिद्धार्थनगर। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने शुक्रवार को जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तेतरी बाजार के सभागार में किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कई प्रतियोगिता के साथ विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में शैल शंकर, रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज प्रथम, फिजा परवीन, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज द्वितीय व शनि कुमार जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विज्ञान के मॉडल को देखकर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बच्चों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभा ही देश के लिए हितकर साबित होगी। प्रतियोगिता में इस तरह के मॉडल प्रस्तुत करके छात्र-छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया।