फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सात दिन में रिटर्न और रिफंड से बढ़ा ऑनलाइन खरीदारी में रुझान

Tue, 25 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन खरीदारी लोकल बाजार में दुकानदारों का बिगड़ रहा बजट
विज्ञापन

- लोकल दुकानों पर सुविधा न होने से लोग ऑनलाइन कर रहे हैं खरीदारी
सिद्धार्थनगर। डिजिटल जमाने के हिसाब से लोग अब खरीदारी में भी ऑनलाइन शॉपिंग का विकल्प चुन रहे हैं। इससे खुदरा व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वहीं सात दिन में रिटर्न और वापसी पर रिफंड से लोगों का रुझान ऑनलाइन खरीदारी की ओर बढ़ा है। व्यापारियों के मुताबिक जिले में प्रतिदिन करीब 30 से 40 लाख रुपये से ऊपर का ऑनलाइन कारोबार किया जा रहा है।
शहर के मुख्य बाजार के अलावा तहसील गांव में व्यापारी लाखों की पूंजी लगाकर दुकान और बड़े शोरूम खोल रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद होती है कि उनके शोरूम और दुकानों पर ग्राहकों की आमद होगी तो रोजगार को गति मिलेगी, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन ने व्यापारियों को उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कई दुकान और शोरूम ऐसे हैं, जहां पूरे दिन बोहनी तक नहीं हो रही है। ऐसे में दिहाड़ी के साथ ही दुकान के अन्य खर्चे निकाल पाना काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

कपड़े से लेकर खाने-पीने और सजावट सहित अन्य सभी जरूरतों का सामान ऑनलाइन और बाजार से सस्ते मूल्य में उपलब्ध हो जाती है, इतना ही नहीं ग्राहक अपने पसंद और नपसंद के साथ खरीदारी कर रहे हैं। शहर के रोशन, दीपक व सूरज ने बताया कि बाजार में सामान वापस करने में काफी दिक्कतें होती हैं। ऑनलाइन शापिंग करने और सामान वापस करने में सात दिन तक समय मिल जाता है। इसके साथ ही सामान पहुंचाने व वापस ले जाने का कार्य भी घर से ही हो जाता है, जिससे लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में ऑनलाइन प्रॉडक्ट ज्यादा सहूलियत देते हैं।

लोगों को घर से बाहर जाने में मिल रही छूट
पहले पुरुष महिलाओं की पसंद-नपसंद के लिए गांव और शहर से महिलाओं को मार्केट ले जाते थे। इससे कई बार पसंद नहीं आने पर लोग उसे वापस भी करने जाते थे। ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ने से पुरुष और महिलाओं को बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। ऑनलाइन कंपनियों से ही उनकी शाॅपिंग हो जाती है, पसंद करने के लिए भी कई ऑप्शन मिल जाते है, जिससे वह अब बाजार में जाने से परहेज कर रही हैं।
विज्ञापन

-
सामान के बदले सामान देने से भी, बाजार में कम हो रही खरीदारी
ऑनलाइन शाॅपिंग करने वाली महिलाओं ने बताया कि दुकान से सामान लाने के बाद यदि सामान पसंद नहीं हैं तो बदलने की ही सुविधा दी जाती है। वहीं ऑनलाइन शापिंग में पसंद न होने पर वापसी हो जाती है और पैसा भी वापस आता है। इससे ऑनलाइन शाॅपिंग सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें