फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सात बोरी यूरिया और दो साइकिल बरामद

Thu, 30 Oct 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खुनुवां बॉर्डर क्षेत्र में बरामद यूरिया के साथ सशस्त्र सीमा बल के जवान। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 43वीं (एसएसबी) की सीमा चौकी खुनुवां के नाका दल ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सात बोरी यूरिया और दो साइकिल जब्त की है। यह सामान नेपाल तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एसएसबी खुनुवां के नाका दल को सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 556/1 के समीप भारत से नेपाल उर्वरक की तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही दल तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ। कुछ समय बाद टीम ने देखा कि कुछ व्यक्ति साइकिल पर बोरी लादकर नेपाल की ओर जा रहे हैं। जब जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे साइकिल व सामान छोड़कर नेपाल की सीमा में भाग निकले। नाका दल ने मौके से सात बोरी यूरिया और दो साइकिल बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी खुनुवां के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें