फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेवा संकल्प अभियान आज से 13 कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना

Wed, 16 Sep 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर बैठक हुई। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए एक संयोजक, एक सहसंयोजक और एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के तहत प्रस्तावित 13 प्रमुख कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत जिले में सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला संयोजक की जिम्मेदारी जिला महामंत्री पवन मिश्रा को दी गई है। सांसद जगदंबिका पाल, कृष्णा मिश्रा, अविनाश सिंह और अनुपमा सिंह दुबे को सहसंयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान रक्तदान, फल वितरण और देवस्थलों व घरों में 200 दीप प्रज्वलित करने सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।
विज्ञापन

बैठक में जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल, आशीष शुक्ला, सच्चिदा चौबे, प्रो. शरदेंदु त्रिपाठी, नरेंद्र श्रीवास्तव, रामनारायण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें