फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीएचसी में सेवाएं बहाल, आरोग्य मंदिरों पर ताला

Mon, 19 Oct 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा मे मरीज देखते डाॅ. प्रवीण। संवादं
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन आरोग्य मंदिरों के बजाय विभिन्न पीएचसी पर किया गया। यहां पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। वहीं आरोग्य मंदिरों पर हड़ताल की वजह से ताले लटके रहे।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक पहुंचे। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खोले गए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का असर पड़ रहा है।
जिले के 252 आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। जिले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं लेकिन संविदा कर्मियों की हड़ताल से कई आरोग्य मंदिरों पर सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति है। इसके चलते मरीजों को उपचार के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों तक जाना पड़ रहा है। महदेवा बाजार में 13 मरीजों की जांच : महदेवा बाजार। नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा बाजार में आयोजित जन आरोग्य मेले में 13 मरीज पहुंचे। डॉ. कुशल शुक्ल ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। इनमें चार मरीज बुखार, दो सर्दी-जुकाम, पांच खाज-खुजली, एक फोड़ा-फुंसी और एक मरीज जोड़ों के दर्द से पीड़ित था।
विज्ञापन

बभनी बाजार में 45 मरीज पहुंचे : पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी बाजार में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में 45 मरीज पहुंचे। डॉ. वसीम अख्तर ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं। यहां बीपी, पेट दर्द, सांस फूलने, बुखार, खांसी और फोड़ा-फुंसी की शिकायत वाले मरीज आए। वहीं, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में 19 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं और सावधानी बरतने की सलाह दी। यहां भी बीपी, पेट दर्द, सांस फूलने, बुखार, खांसी और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें