फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Sat, 04 Oct 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया में छात्रों के लिए एक देश एक चुनाव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें देश में बार-बार होने वाले चुनाव से आर्थिक क्षति, समय की बर्बादी पर प्रकाश डाला गया। साथ ही एक साथ चुनाव होने से होने वाले लाभों का विस्तृत व्याख्या किया गया। एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक उदयपाल वर्मा ने बताया कि पूरे देश में एक साथ चुनाव होने से समय के साथ-साथ देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। बार-बार असमय होने वाले चुनाव में व्यर्थ जाने वाला समय भी बचेगा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा की देश के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव बहुत जरूरी है। इसके लागू होने से देश के विकास की रफ्तार और तेज होगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया के प्रधानाचार्य राम रूप ने किया। इस अवसर पर माधवेंद्र मिश्रा, उमेश मौर्य, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, सुधांशु त्रिपाठी, अरुण वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें