फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदाता सूची का सत्यापन कराएं सेक्टर प्रभारी

Tue, 24 Nov 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सपा कार्यालय पर हुई बैठक, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और फर्जी नाम हटवाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

डुमरियागंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने सभी सेक्टर प्रभारियों को मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए उसके सत्यापन के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का गहनता से अवलोकन करें। कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। सूची में छूटे हुए नाम जुड़वाने, गलत नामों में सुधार कराने और फर्जी नामों को हटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट कीमती है और मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया गया। इस दौरान पप्पू सिद्दीकी, धीरज साहनी, बच्चा राम बौद्ध, विजय यादव, इरशाद मलिक, शहाबुद्दीन सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें