फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदलते मौसम में नवजात शिशुओं को चपेट में ले रही मौसमी बीमारी

Tue, 28 Oct 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्चों को सर्दी-बुखार खांसी की समस्या ज्यादा, अस्पताल पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन

भारतभारी। बदलते मौसम में बच्चों को सर्दी-बुखार खांसी की समस्या ज्यादा हो रही हैं। तापमान और आर्द्रता में बदलाव के कारण वायरस पनपते हैं। बदलते मौसम में नवजात शिशुओं में भी हो रही सर्दी खांसी बुखार की शिकायत, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) कमजोर हो जाती है। दिन में धूप और रात में सर्दी के चलते लोग बीमार हो रहे है।
सोमवार को बेंवा सीएचसी पर तैनात बाल रोग विशेषक चिकित्सक डॉ. महेश कुमार वर्मा ने बताया कि इसके आम लक्षण नाक बहना गले में खराश, छींक और तेज बुखार या मांसपेशियों में दर्द हैं। संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर का तापमान बढ़ाने के लिए बुखार एक सामान्य प्रतिक्रिया है। बड़ों में परेशानी होने पर इसके लिए गर्म-नमक पानी से गरारे करना या शहद के साथ गर्म नींबू पानी पीने जैसे घरेलू उपचार मदद कर सकते हैं। बदलने वाले मौसम में सर्दी-बुखार के मरीज बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वायरस का प्रसार
तापमान और आर्द्रता में बदलाव से वायरस के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बनता है, जो सर्दी का एक आम कारण है। प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होना और मौसम के अचानक बदलाव के साथ शरीर को नई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में समय लगता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें