डुमरियागंज। डीएम के निर्देश पर डुमरियागंज तहसील प्रसाशन ने बृहस्पतिवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति और खाद भंडार की दुकानों पर 6602 बोरी यूरिया खाद वितरित कराई। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार के साथ तहसील के अधिकारी और पुलिस फोर्स के लोग मौजूद रहे। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर रामानंद तिवारी खाद भंडार में सीज किए गए 2743 बोरी खाद को तहसीलदार और जिला कृषि अधिकारी के साथ सील खुलवाकर जिलाधिकारी की ओर से निर्धारित की गई नौ खाद की दुकानों से वितरित कराया गया। तहसील डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर, बेवा, बढनीचाफा, मोतीगंज, भारतभारी सहित कुल 21 दुकानों से 6 हजार 602 यूरिया खाद का वितरण लेखपाल और कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति में कराया गया। इस दौरान तहसीलदार रविकुमारयादव, नायब तहसीलदार पंकज गिरी, योगेंद्र पांडेय, सहायक विकास अधिकारी शिवपूजन आदि मौजूद रहे।