फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मूर्तियों को आकर्षक रूप देने में जुटे मूर्तिकार

Tue, 03 Nov 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी कस्बे के प्रतापपुर मोहल्ले में दीपावली का पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा बन
विज्ञापन
सकारपार। दिवाली का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। धनतेरस पर घरों और सार्वजनिक स्थलों पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की पसंद और मांग को देखते हुए मूर्तिकार भी मूर्तियों को आकर्षक रूप देने में दिन-रात जुटे हैं। रंग-बिरंगी साज-सज्जा से तैयार की जा रही मूर्तियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

बांसी कस्बे के प्रतापपुर मोहल्ले में नगर पालिका बोर्ड के बगल में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आए मूर्तिकार शंकर पाल ने अपना कारखाना लगाया है। यहां मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विभिन्न आकार और डिजाइन की मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कारीगर मूर्तियों की रंगाई-पुताई और सजावट में जुटे हैं। कोई मूर्तियों को रंग रहा है तो कोई उन्हें आकर्षक आभूषणों और वस्त्रों से सजा रहा है।
धनतेरस पर मूर्तियों की स्थापना को देखते हुए ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। कई लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार मूर्तियों की बुकिंग पहले से करा रखी है। गांवों से लेकर कस्बों तक लोग घरों और सार्वजनिक स्थलों पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कलाकार शंकर पाल ने बताया कि अधिकांश ग्राहक पक्के रंगों से रंगी मूर्तियों की मांग करते हैं लेकिन वह पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कच्चे रंगों का इस्तेमाल करते हैं। इससे मूर्ति विसर्जन के दौरान पानी में रासायनिक रंगों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि दिवाली से पहले सभी मूर्तियों को तैयार करने के लिए पूरा परिवार और कारीगर मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें