फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जंबूरी से लौटे स्काउट-गाइड दल का हुआ स्वागत

Sat, 29 Nov 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय डायमंड जुबली जंबूरी में प्रतिभाग कर लौटे स्काउट-गाइड, रोवर्स और उनके लीडरों का जिले में पहुंचते ही अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जंबूरी से लौटने वाली बस निर्धारित स्थल पर पहुंची, बच्चों और अध्यापकों के बस से उतरते ही फूल-मालाएं पहनाकर, पुष्पवर्षा और तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
इस राष्ट्रीय जम्बूरी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज (डुमरियागंज) के यूनिट लीडर कुलदीप कुमार व सहायक लीडर मो. आरिफ उस्मानी के नेतृत्व में 12 बच्चे, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जानियाजोत (बांसी) की गाइड डॉ. इफ्तेखारुन निसा (डीटीसी गाइड) के साथ 11 बच्चे, कंपोजिट विद्यालय गौरडीह (खुनियावं) के यूनिट लीडर राजीत कुमार (डीटीसी स्काउट) के साथ एक, प्राथमिक विद्यालय इटवा प्रथम के यूनिट लीडर हेमंत कुमार गुप्त के नेतृत्व में दो बच्चे गए थे।
विज्ञापन

वहीं माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज (इटवा) के यूनिट लीडर राजकुमार पाल के साथ आठ, राजा रतन सेन डिग्री कॉलेज, बांसी के पांच रोवर्स, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखौली के यूनिट लीडर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक स्काउट का प्रतिभाग कर जनपद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें