लोटन। नौगढ़ तहसील के लोटन ब्लॉक के ग्राम मैनुवा में भूमियों की आरक्षण की कार्रवाई एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य की अध्यक्षता में पूरी की गई। इसके बाद मंगलवार को धारा-09 का प्रकाशन किया गया।
ग्रामवासियों को बताया गया कि ग्राम में चकबंदी का काम निष्पक्ष रूप से किया जा रहा है एवं चकबंदी प्रक्रिया से ग्रामवासियों के बिखरे हुए जोतो को एक स्थान पर किए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, नौगढ़ राजेंद्र प्रसाद यादव, लेखपाल व ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।