फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, किया जागरूक

Sun, 29 Nov 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। बर्डपुर ब्लॉक परिसर में रविवार को खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल ने किया। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खाद के प्रयोग, प्राकृतिक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान सांसद ने दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने किसानों को खेती में जैविक खाद का प्रयोग बढ़ाने और प्राकृतिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जैविक खाद का प्रयोग मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ प्राकृतिक खेती के तरीकों को भी अपनाना चाहिए। इससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ कृषि उत्पादन को भी लाभकारी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें