फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम होता है सत्संग

Sun, 28 Dec 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को चिल्हिया बाजार में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सैनिक और केंद्रीय ज्ञान प्रचारक बक्सी राम रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरन सतगुरु की कृपा से परमात्मा का सच्चा ज्ञान प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

यह वही सत्य है, जिसका गुणगान युगों-युगों से होता आया है। परमात्मा हमारे अंग-संग है, उसे जानना आवश्यक है। यह ज्ञान केवल शरीर तक सीमित नहीं बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है। जिस मन में प्रेम नहीं होता, वह नीरस और सूखा होता है।
प्रेम का संदेश ब्रह्मज्ञानी संतों के माध्यम से समाज तक पहुंच रहा है। बक्सी राम ने कहा कि जब तक इंसान परमात्मा से नहीं मिलता, तब तक उसे मुक्ति संभव नहीं है। यह मानव जीवन अंतिम अवसर है, जिसमें परमात्मा को जाना जा सकता है। भगवान अपने भक्तों के प्रेम के वश में होते हैं, जैसे कबीर और मीरा ने सत्य को जानकर अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें