फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था

Fri, 19 Sep 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी कूड़े से फटा हुआ सब्जी मंडी तथा गोला बाजार मुख्य मार्ग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन जैसे खास दिन पर भी कस्बे में सफाई नहीं हुई। इस स्थिति से स्थानीय नागरिक बेहद परेशान हैं। नगर पंचायत के कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से धरने पर बैठे हैं, जिसके कारण कस्बे की गलियों और मुख्य बाजारों में कूड़ा इकट्ठा हो गया है। कस्बे के पश्चिम पड़ाव, डिहवा, बस स्टॉप तिराहा, मिल कॉलोनी और लोहियानगर जैसे मुहल्लों में भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। स्थानीय निवासी राजकुमार अग्रहरि ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनता को भारी परेशानी हो रही है और प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी बढ़नी अजय कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों ने पत्र दिया है जल्द ही इसका निस्तारण कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें