भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी संदीप कुमार वरुण ने छत्तीसगढ़ के डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी बिलासपुर में आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संदीप अपने दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन
पिता राम लखन मेहनत मजदूरी करते हैं तो माता समीता देवी गृहणी हैं। छोटा भाई आरुष कुमार गाजियाबाद में बी-टेक की पढ़ाई कर रहा है। 6 से 9 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ में डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतरविश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।