फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बालिकाओं और महिलाओं को दी गई सुरक्षा संबंधी जानकारी

विज्ञापन
-डुमरियागज मे आयोजित मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मे छात्राओ को जागरूक करते सीओ बृजेश क - फोटो : katra news
विज्ञापन
डुमरियागंज। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बृहस्पतिवार को डुमरियांगज नगर स्थित एक निजी विद्यालय और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम सीओ बृजेश कुमार वर्मा की अगुवाई में आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा कानून के प्रति जागरूक उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि छात्राएं निर्भीक होकर पढ़ाई के लक्ष्य पर ध्यान दें। पुलिस प्रशासन बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा सजग रहती है। कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर निडर होकर पुलिस को सूचित करें, पुलिस उनकी मदद करेगी।
इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, एसआई विरेंद्र कुमार, अकरम खान, कांस्टेबल इंद्रदीप शर्मा, महिला कांस्टेबल दुर्गावती कुशवाहा, रेनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर खेसरहा क्षेत्र के मरवटिया बाजार के पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को सीओ बांसी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को कानून के बारे जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस मौके पर सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश के नाम पर पंपलेट महिलाओं को वितरित की गई।
सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि नारी सशक्त हो तभी समाज और देश आगे बढ़ेगा। इसके लिए सरकार ने इनके लिए तमाम ऐसे कानून बनाए हैं जो जानकारी व इस्तेमाल होने पर महिलाएं खुद को सुरक्षित और शक्तिशाली महसूस करेंगी। कहा कि महिलाओं को संकट की घड़ी में शासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 112, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर से संबंधित के लिए 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर काॅल करने पर तत्काल पुलिस मौके पर होगी। उन्होंने कहा कि सास बहू में आपसी तालमेल, प्रेम व्यवहार बहुत जरूरी है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने साइबर फ्राड के बारे में बताया कि किसी अनजान व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड, खाता संख्या और ओटीपी किसी को न बताएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें