फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गले पर दबाव पड़ने और सांस रुकने से हुई थी साधना की मौत

Mon, 21 Sep 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कस्बे के निषादनगर वार्ड में इटवा मार्ग पर श्रीराम धर्मकांटा निवासी साधना की मौत गला घाेंटने से ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर दबाव पड़ने और सांस रुकने से मौत की पुष्टि हुई है। भाई ने हत्या का आरोप लगाया था। वहीं, प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है। रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने के बाद जल्द ही मामले की जांच पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को कस्बे के निषादनगर वार्ड में इटवा मार्ग पर श्रीराम धर्मकांटा निवासी साधना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने बहनोई पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली लेकिन हत्या की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम का इंतजार था। रिपोर्ट में गला दबाने की बात सामने आई है।
उसी के दबाव में सांस रुकी, जिससे जान चली गई। पुलिस इस मामले में पहले ही आरोपी पति पर हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेज दिया था। अब मौत की वजह स्पष्ट हो गई। जांच की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल बांसी एपी चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें