फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

Thu, 05 Feb 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सकतपुर गांव में स्थित संकटेश्वरनाथ मंदिर से बूढ़ी राप्ती नदी के फर्रूहवा घाट तक बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही 15 फरवरी तक चलने वाले इस रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

संकटेश्वर नाथ मंदिर सकतपुर से निकाली गई शोभायात्रा अपराह्न करीब चार बजे मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान डीजे की धुन व धार्मिक गीतों के उद्घोष से मंदिर परिसर से फर्रूहवा घाट तक पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया था। कलश यात्रा के घाट पर पहुंचने के बाद यज्ञ संचालक सुधीर त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाकर कलश में जल ग्रहण कराया। उसके बाद कलश में जल लेकर श्रद्धालु मंदिर परिसर में लौट आई। इस अवसर पर रुद्र महायज्ञ के आयोजक राम कृपाल चौधरी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस महायज्ञ में शुक्रवार को अरणी मंथन किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन पूजन का कार्यक्रम होगा। महायज्ञ के अंतिम दिन महाशिवरात्रि पर पूर्णाहुति और संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें