फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : प्रवेश के लिए आवेदन दो फरवरी से

Wed, 21 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा एक और पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अल्पसंख्यक एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन की प्रक्रिया तीन चरणों में लिया जाएगा। पहले चरण में दो फरवरी से 16 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। दूसरे चरण में 21 फरवरी से सात मार्च तथा तीसरे चरण में 12 मार्च से 25 मार्च तक आवेदन की सुविधा रहेगी।
ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन एवं लॉक करने की अंतिम तिथि भी चरणवार निर्धारित की गई है। पहले चरण में 16 फरवरी, दूसरे चरण में सात मार्च और तीसरे चरण में 25 मार्च तक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद क्रमवार 18 फरवरी, नौ मार्च एवं 27 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। विद्यालयों द्वारा चयनित बच्चों का नामांकन क्रमवार 20 फरवरी, 11 मार्च एवं 29 मार्च तक किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सभी संबंधित निजी विद्यालयों को अपनी कक्षा-एक-पूर्व प्राथमिक कक्षा की कुल क्षमता का न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा।
साथ ही आवेदन, सत्यापन एवं नामांकन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित शुक्ल ने बताया कि निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय-सारिणी के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराते हुए 11 अप्रैल तक सभी चयनित बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें