बांसी में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। संवाद
बांसी। तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू समाज को एकजुट करने पर जोर दिया गया।
प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि पहले इस देश के अंदर आध्यात्मिक शक्तियां थी, पहले इस देश में सनातनी शक्तियां थी, हिंदूवादी शक्तियों को संग्रहीत करके, संगठित करके सारी बाधाओं को दूर कर राम मंदिर का भव्य निर्माण कराया गया। आरएसएस संगठन का केवल एक ही मकसद है भारत प्रथम बाद में हम, इसका अवतार ही केवल इसी काम के लिए हुआ है। कार्यक्रम अध्यक्षता मायाराम शर्मा ने की।
इस दौरान स्वामी जगदानंद सरस्वती, महंत वैनेश्वर नाथ महादेव, प्रीति त्रिपाठी माैजूद रहे।