बांसी सपा नगर कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक व सपा के जिलाध्यक्ष लालजी यादव। स्र
बांसी। समाजवादी पार्टी कार्यालय बांसी नगर कार्यालय पर रविवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें एसआईआर को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद बूथ अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारियों को पूर्व विधायक लालजी यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अपने बूथ पर बीएलओ से मिलकर कितने लोगों का फॉर्म भरवाया गया और कितने मृत लोगों का नाम कटा है, उसकी सूची लेकर मिलान कर लें। यह ध्यान दें कि कही कोई मतदाता छूट तो नहीं रहा है। पूर्व नपा अध्यक्ष मो. इदरीस पटवारी ने कहा कि जो लोग एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष के हो रहे हैं या किसी कारण से मतदाता नहीं है, ऐसे लोगों का फार्म छह भरकर बीएल ओ को दे दें। एक भी वयस्क मतदाता छूटने न पाए। बैठक को नगर अध्यक्ष कपिल देव, सभासद अरुण गुप्ता, शाकिर अली, बुधिराम प्रजापति, ध्रुव चंद्र आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मोहम्मद मुजीब, महताब आलम, अय्यूब खान, मोहम्मद कैफ, अजहर खान आदि मौजूद रहे।