फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरएसएस स्वयंसेवकाें ने निकाला पथ संचलन

Wed, 14 Oct 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को लोटन ब्लॉक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवकों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भारत माता, संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और गुरु गोलवलकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक राघवेंद्र ने कहा कि संघ ने मां भारती की सेवा, राष्ट्रीय एकता और सनातन संस्कृति के संवर्धन के लिए अपने 100 वर्ष समर्पित किए हैं। उन्होंने संघ के छह वार्षिक उत्सवों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग प्रचारक राजीव नयन, डॉ. अशोक प्रजापति, अजय सिंह, दीनबंधु सिंह, शिवम विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें