फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऊंचडीह में आरएसएस का हुआ सप्तशक्ति संगम

Fri, 14 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। विकास खंड खुनियांव के ग्राम ऊंचडीह में शनिवार को आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खुनियांव रीता दूबे ने दीप प्रज्वलन कर से किया। इसके बाद विद्यालय के आचार्यों ने सामूहिक रूप से संस्कृत वंदना प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रह्लाद पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति को जागृत करना और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। ब्लॉक प्रमुख रीता दूबे ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि आज महिलाओं की सभी क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर सहभागिता है। आचार्या सत्यभामा पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

इस दौरान संजना मिश्रा, फणींद्र मिश्र, हरिराम गुप्ता, रमेश त्रिपाठी, अखंड पाल, हर्षवर्धन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें