डुमरियागंज। थाना त्रिलोकपुर की साइबर पुलिस टीम ने साइबर धोखाधड़ी के 10 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। पुलिस ने बैंक के समन्वय से एमआरएम पोर्टल के माध्यम से यह कार्रवाई की। एसएसपी अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ ब्रजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने टीम का नेतृत्व किया। त्रिलोकपुर के राहुल सोनी ने 1 मार्च 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर टीम ने शिकायत के आधार पर बैंक से संपर्क किया। जांच प्रक्रिया के बाद 10 हजार रुपये 29 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता के खाते में वापस कर दिए गए।