बढ़नी। सिद्धार्थनगर से बढ़नी आ रही ट्रेन में महादेव बुजुर्ग स्टेशन पर एक महिला से पर्स छीनकर उचक्का चंपत हो गया। इस घटना से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठे। पीड़िता के पिता मनोहर प्रसाद ने मंगलवार को बढ़नी जीआरपी चौकी में तहरीर दी। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई व सामान बरामद कराने की मांग की। बताया कि उनकी पुत्री प्रेमलता 28 सितंबर की शाम ट्रेन संख्या 75107 से यात्रा कर रही थीं। महादेव बुजुर्ग स्टेशन पर ट्रेन चलते ही उचक्के ने उसका पर्स छीन लिया। पर्स में प्रेमलता का पैन कार्ड, स्टेट बैंक पासबुक, पेन ड्राइव, करीब 450 रुपये, टिकट और मोबाइल था। परिजन ने जीआरपी से जांच, सामान बरामदगी व आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।