फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो विधानसभा का घेराव करेंगे रोजगार सेवक

Fri, 27 Nov 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले के सैकड़ों ग्राम रोजगार सेवकों ने ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर तीन दिसंबर 2026 को प्रदेशभर के रोजगार सेवक विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों को न्यूनतम 24 हजार रुपये मासिक मानदेय देने और इसके लिए अलग बजट की व्यवस्था करने की मांग की गई। इसके अलावा रोजगार सेवकों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ पॉलिसी लागू करने और ग्राम विकास सहायक का पदनाम देने की मांग उठाई गई।
ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के सभी कार्यों को उनके कार्य चार्ट में शामिल करने की भी मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। मनरेगा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

धरने में प्रदेश संयोजक कुलदीप द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मिश्रा, जिला संयोजक सदानंद यादव, राजेश चतुर्वेदी, राजकुमार, हरिनिवास पांडेय सहित विभिन्न विकास खंडों के रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें