फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दीपोत्सव के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, आज रात से लागू होगी व्यवस्था

Thu, 05 Nov 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ नवंबर तक बदले रास्तों से गुजरेंगे वाहन, गोरखपुर और लखनऊ आने-जाने वाले वाहनों के लिए तय किए गए वैकल्पिक मार्ग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अयोध्या में सात नवंबर को प्रस्तावित दीपोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए जिले से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। छह की रात 12 बजे से आठ नवंबर तक भारी वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे। इस दौरान गोरखपुर-लखनऊ रूट पर के साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अयोध्या और लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों का रास्ता बदला रहेगा।
मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि प्रमुख चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात रहेगा। वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करने की अपील की गई है। यह व्यवस्था एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होगी। जरूरत के अनुसार समय और स्थान में बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


इन रास्तों से गुजरेंगे भारी वाहन
- गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन खलीलाबाद से नंदौर, बखिरा, खेसरहा, माधव तिराहा और बांसी पुलिस बूथ से बाएं मुड़कर पथरा बाजार, बैदौला चौराहा, बेवा, डुमरियागंज और उतरौला होकर जाएंगे।
- बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहन बड़ेवन ओवरब्रिज से डायवर्ट होकर मनौरी, सोनहा, बेवा, डुमरियागंज और भड़रिया होते हुए उतरौला के रास्ते जाएंगे।
- लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले वाहन बाराबंकी से जरवल रोड, करनैलगंज, उतरौला, डुमरियागंज, पथरा बाजार और बांसी पुलिस बूथ से दाएं मुड़कर माधव तिराहा, खेसरहा और बखिरा होते हुए गोरखपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


बढ़नी और शोहरतगढ़ से जाने वालों का भी बदलेगा रास्ता
महराजगंज, उसका बाजार, सिद्धार्थनगर और मोहाना की ओर से अयोध्या या लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बांसी पुलिस बूथ से दाएं मुड़कर खेसरहा, पथरा बाजार, बैदौला चौराहा, बेवा और डुमरियागंज होते हुए उतरौला के रास्ते जाएंगे। वहीं, बढ़नी और शोहरतगढ़ की ओर से अयोध्या या लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को इटवा, बेवा और डुमरियागंज होते हुए उतरौला के रास्ते भेजा जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित मार्गों की जानकारी लेने और डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें