फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीसीएस-प्री परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षकों की हुई बैठक

Fri, 10 Oct 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली पीसीएस-प्री की परीक्षा के संबंध में केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक हुई। इसमें सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रा परीक्षा तथा वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होना है। प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने कक्ष निरीक्षकों को बताया कि आप को किस समय महाविद्यालय परिसर में उपस्थित होना है, कितने समय कक्ष में प्रवेश करना है, किस समय अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका वितरित किया जाना है आदि के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सह केंद्र व्यवस्थापक दया शंकर, ब्रह्म सिंह, देवराज सिंह, मनीष कुमार भारती, मनोज कुमार सोनकर, देवेंद्र प्रसाद, विकास सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें