फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छह घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया उत्पाती सांड

Sun, 29 Nov 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के भूपतजोत गांव में लंबे समय से लोगों के लिए मुसीबत बने सांड को रविवार को करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। सांड के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लोगों ने इस कार्य में सहयोग करने वाले ग्रामीणों और प्रशासन की सराहना की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सांड काफी दिनों से गांव में उत्पात मचा रहा था। वह खेतों में खड़ी फसलों और घरों के बाहर बंधे पशुओं को नुकसान पहुंचाता था। इससे भूपतजोत के साथ ही आसपास के पाला, बटुलहा और भटौली गांवों में भी दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों को हमेशा सांड से नुकसान पहुंचने का डर बना रहता था।
प्रशासन और ग्रामीणों के आपसी सहयोग से करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद सांड को पकड़कर बांधने में सफलता मिली। ग्राम सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलते ही वह तत्काल भूपतजोत गांव पहुंचे और सांड पकड़वाने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें