भनवापुर। क्षेत्र के बिथरिया चौराहे से राप्ती पुल को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई। समस्या को देखते हुए बिथरिया गांव निवासी अफरोज मलिक और परवेज मलिक ने अपने निजी खर्चे से जेसीबी के सहारे बुधवार को सड़क को ठीक कराया। अफरोज मलिक ने बताया कि आए दिन उक्त मार्ग पर राहगीरों को काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ता है। स्कूली छात्र-छात्राओं की बसें भी जाम में फंस जाती थी, जिसको देखते हुए उन्होंने यह पहल की है। मार्ग के निर्माण के संबंध में डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून ने कई बार शासन को पत्र लिखा, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है।