फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समर्थ पोर्टल से पहला ऑनलाइन प्रमोशन, डॉ. किरन बनीं प्रोफेसर

Thu, 30 Oct 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। रतन सेन डिग्री कॉलेज में बुधवार को समर्थ पोर्टल के माध्यम से पहला ऑनलाइन सीएएस प्रमोशन संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया के अंतर्गत संस्कृत विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. किरन देवी का पदोन्नयन प्रोफेसर के पद पर किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने की। सरकारी नामित सदस्य के रूप में प्रो. राजेंद्र प्रसाद सिंह, कुलपति नामित सदस्य डाॅ. कौशलेंद्र चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. उदय भान व विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रो. भारत भूषण द्विवेदी और प्रो. विजय कृष्ण ओझा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आईक्यूएसी निदेशक प्रो. अर्चना मिश्रा, सदस्य डाॅ. राम बाबू, डाॅ. राजेश यादव, देवराज सिंह, डाॅ. अरविंद त्रिपाठी, डाॅ. संदीप पांडेय, आलोक दुबे व डाॅ. हंसराज कुशवाहा आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें