शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के महला गांव से खम्हरिया होते हुए बटपरवा व खुरहुरिया जाने वाली पक्की सड़क की गिट्टियां टूटकर बिखर गई हैं। इससे आवाजाही करने में लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। इस मार्ग से टेडिया, भवापुर खालसा, भवापुर, हतवा, बटपरवा व खुरहुरिया गांव लोग सिरवत होते हुए हाईवे मार्ग पकड़ते हैं, लेकिन बटपरवा से खम्हरिया के बीच सड़क जर्जर होने के वजह से लोगो को आवाजाही करने में दिक्कत होती है। क्षेत्र के देवकांत, राजू, विनोद, भगवानदास साहनी सहित आदि लोगों ने इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।