फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क बनी, जलभराव और कीचड़ से मिलेगी राहत

Mon, 05 Oct 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थरौली मोहल्ले में 40 लाख की लागत से बनी 200 मीटर सीसी सड़क, नाली की समस्या भी होगी दूर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के थरौली मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही सड़क और जलभराव की समस्या अब दूर होगी। 40 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। सड़क बनने से बारिश और घरों से निकलने वाले पानी के कारण होने वाले जलभराव व कीचड़ से लोगों को राहत मिलेगी।
गोरखपुर-नौगढ़ हाईवे से जुड़ी थरौली की सड़क लंबे समय से जर्जर थी। नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा हो जाता था। हल्की बारिश में भी रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती थी। इससे राहगीरों को परेशानी होती थी। इस मार्ग से बड़ी आबादी के लोगों के अलावा निजी अस्पताल और विद्यालय आने-जाने वाले लोग भी गुजरते हैं।
विज्ञापन

लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार की। इसके तहत 200 मीटर सीसी सड़क के निर्माण के लिए 40 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली। निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मोहल्ले के दिनेश कुमार, मोहित और विजयकांत तिवारी ने बताया कि सड़क खराब होने से लंबे समय से परेशानी थी। सड़क बनने से आवागमन सुगम हो गया है। ईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। नगर क्षेत्र की अन्य जर्जर सड़कों को भी चरणबद्ध तरीके से दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें