फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लंपी का खतरा बढ़ा, सीमावर्ती क्षेत्रों में शुरू हुआ पशुओं का टीकाकरण

Wed, 16 Sep 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लॉक परिसर में पशु अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पशुओं के लिए जानलेवा लंपी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने टीकाकरण शुरू कर दिया है। संवेदनशील नेपाल बाॅर्डर के सीमावर्ती क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए 28 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार अबतक 9500 पशुओं को टीका लग चुका है। वहीं, विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक डिमांड के अनुसार दो शिफ्ट में 72 हजार वैक्सीन मिल चुकी है।
बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही पशु भी कई संक्रामक बीमारी की गिरफ्त में आ जाते हैं। इसमें लंपी वायरल एक खतरनाक और पशुओं के लिए जानलेवा है। देश के कई राज्यों में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ गया है। जनपद में अभी लंपी से मिलते-जुलते लक्षण वाले पशु अभी नहीं मिले हैं लेकिन खतरे को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है।
बीमारी के प्रसार को देखते हुए विभाग ने शासन से 72 हजार टीके की डिमांड की थी। इसमें 30 हजार टीका पिछले सप्ताह मिलने से टीकाकरण शुरू करा दिया गया था। 40 हजार वैक्सीन और मिल गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए विभाग ने 28 टीमें गठित कर टीकाकरण शुरू करा दिया है। हर गांव में जाकर कैंप के जरिये टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें सबसे पहले नेपाल बाॅर्डर से लगे बढ़नी, शोहरतगढ़, बर्डपुर और लोटन ब्लॉक क्षेत्र के सीमावर्ती गांवाें में टीकाकरण किया जा रहा है। नेपाल में पशुओं में वायरस का प्रकोप बढ़ने के बाद यहां पर इसके तेजी से फैलने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें