फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जन आरोग्य मेले में खांसी, जुकाम ,बुखार के बढ़े मरीज

Sun, 16 Aug 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी बिजौरा, तरहर, सोहना में हुआ इलाज
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी और गले में खराश, जुकाम-बुखार, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के मरीजों का इलाज किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 67, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 38 और पीएचसी सोहना में डॉ. एससी शर्मा ने 39 मरीजों का इलाज किया। अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि मणि ने बताया कि वर्तमान समय में संक्रामक रोग के फैलने की संभावना अधिक होती है। इसको देखते हुए आम जनमानस शुद्ध पेयजल, व्यक्तिगत सफाई, आसपास के नालियों की सफाई, शौचालय के इस्तेमाल और मच्छर से बचाओ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर पीएन तिवारी, त्रिशूलधर चतुर्वेदी, धीरज राय, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें